नई दिल्ली, जनवरी 29 -- कई बार शरीर थका होता है, लेकिन दिमाग बंद ही नहीं होता। बिस्तर पर लेटते ही सोचों की रील चलने लगती है- कल का काम, पुरानी बातें, बेवजह की चिंता। मेरे साथ भी यही होता था। ऐसे में मैंने जानने की कोशिश की कि क्या हमारा शरीर खुद ही नींद लाने के लिए कुछ करता है? जवाब है- हां। हमारे शरीर में कुछ ऐसे इन-बिल्ट मैकेनिज्म होते हैं जो सही तरीके से इस्तेमाल किए जाएं तो दिमाग को शांत करके नींद की ओर ले जाते हैं। अच्छी बात यह है कि ये तरीके आसान हैं, नेचुरल हैं और घर पर ही ट्राई किए जा सकते हैं। ये तरीके शरीर के इन-बिल्ट सिस्टम को एक्टिव करते हैं जो दिमाग को 'अब आराम करो' का सिग्नल देते हैं। मैंने इन सभी ट्रिक्स के बारे में पढ़ा, लेकिन इनमें से दो को खुद पर ट्राई किया। असर तुरंत नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर में दिमाग शांत हुआ और नींद ...