नई दिल्ली, फरवरी 5 -- रसोई में दूध उबालना जितना आसान लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। जरा-सी नजर हटी नहीं कि दूध उबलकर बाहर गिर जाता है। इससे ना सिर्फ दूध का नुकसान होता है, बल्कि गैस स्टोव और फर्श की सफाई भी बढ़ जाती है। इसी परेशानी से बचने के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए किचन हैक्स वायरल होते रहते हैं। इन्हीं में से एक हैक है - जिस बर्तन में दूध उबल रहा हो, उसके ऊपर लकड़ी का चमचा या कलछी रख देने से दूध बाहर नहीं गिरेगा।वायरल किचन हैक यह हैक इतना वायरल है कि लोग इसे बिना सोचे-समझे अपनाने लगते हैं। मैंने भी यही किया। मैंने सोचा कि चलो इसे खुद ट्राई करके देखा जाए, ताकि पता चले कि यह सच में काम करता है या नहीं।ट्राई किया लेकिन ये हुआ... मैंने दूध गैस पर रखा और बर्तन के ऊपर एक लकड़ी की कलछी रख दी। ध्यान रखने के लिए मैं वहीं खड़ी ...