बागपत, मई 22 -- जोनमानी डौला स्थित सेंट जेवियर वल्र्ड स्कूल में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो ने जमकर लुत्फ उठाया। फैंसी ड्रेस में बच्चों ने जमकर मस्ती की। विधालय की ओर से बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। बुधवार को विधालय में छोटे बच्चों के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सुंदर पीले रंग की पोशाक पहनी। आर्ट पेपर पर आम के सुंदर चित्र बनाए। बच्चों ने कार्यक्रम में जमकर मस्ती की। सबके प्रिय फल आम की विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। डीजे की धुनों पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने जमकर डांस किया। विद्यालय की ओर से बच्चों को पूर्ण सहयोग दिया गया और उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बच्चों को आम के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में सुषमा शर्मा, सोनम नेहरा ने बच्चों के साथ पूर्...