लखनऊ, जनवरी 16 -- ईएमई कोर के 47वें कमांडेंट रहे मेजर जनरल बी कॉर्नेलियस का शव लखनऊ पहुंचा। शुक्रवार दोपहर बाद निशातगंज क्रिश्चियन कब्रिस्तान में पूरे सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में सेवारत सेना के जवान और पूर्व सैनिक शामिल हुए और आर्मी कमांडर, मध्य कमान और ईएमई के डायरेक्टर जनरल और ईएमई कोर के कर्नल कमांडेंट की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। मेजर जनरल बी कॉर्नेलियस (रिटायर्ड) का कोलकाता के कमांड अस्पताल में निधन हो गया था। उनको दिल का दौरा पड़ा था। लखनऊ के रहने वाले सैन्य अधिकारी के परिवार में उनके बेटे कर्नल रॉबिन कॉर्नेलियस और बेटी डेबोरा सिंह हैं। मेजर जनरल बी कॉर्नेलियस जून 1963 में ईएमई कोर में कमीशन हुए थे और उनका 35 साल से ज़्यादा का शानदार करियर रहा। वह एक समर्पित अधिकारी थे। उन्होंने सैन्य संगठन...