प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 27 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के खलासी का पुरवा भदरी गांव निवासी फूलकली पत्नी श्रीराम ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 24 दिसंबर की शाम करीब चार बजे मेड़ के विवाद में विपक्षी ने उसे गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारापीटा। जब उसकी सास प्रभावती उसे बचाने दौड़ी तो उससे भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो विपक्षी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...