उन्नाव, जनवरी 29 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के उम्मेदखेड़ा मजरा हिलौली गांव की रहने वाली बिंदादेई पत्नी बच्चूलाल ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि खेत की मेड़ को लेकर विवाद में बुधवार की दोपहर जेठ के लड़के राहुल पुत्र रामबरन, मदनचंद्र पुत्र महावीर, रामबरन पुत्र महावीर, अनिल पुत्र बालकेशन घर के सामने गंदी-गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट की, बचाने आए बेटे पंकज व बेटी नेहा तथा पति को भी पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...