रामपुर, फरवरी 15 -- रामपुर। मेड़ काटने का विरोध करने पर महिला के साथ आरोपियों ने गाली गलौज की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिलकखानम थाना क्षेत्र के कंगनगढ़ी गांव निवासी विमला कौर का आरोप है कुछ लोग खेत की मेड काट रहे थे। महिला के विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...