जौनपुर, जुलाई 9 -- मक्के के साथ अरहर की सहफसली खेती से मिलेगा दोहरा लाभ जौनपुर, संवाददाता। अरहर व मक्का की सहफसली खेती करके किसान दोहरा लाभ पा सकते हैं। मक्का बोआई के समय खेत में मेड़ बना लें। उसी मेड़ पर अरहर तथा मेड़ बनाने से बगल में बनी नाली में मक्का की बोआई करें। इस विधि से खेती करने पर एक ही खेत में अरहर और मक्का दोनों फसल प्राप्त की जा सकती है। सहफसली खेती के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के समन्वयक प्रमुख वैज्ञानिक डा.सुरेश कुमार कन्नौजिया किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। अरहर मक्का की सहफसली खेती से दोनों फसलों का उत्पादन अच्छा प्राप्त होता है। मक्के में दाने का भराव बहुत अच्छा होता है। क्योंकि अरहर लंबी अवधि और मक्का कम अवधि की फसल है। इससे मक्का पहले निकल कर अच्छा विकास करके बढ़िया उत्पादन देता है। फसल में खरपतवारनाशी का प्रयोग नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.