कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- चरवा थाना क्षेत्र के जलालपुर शाना निवासी अरविंद कुमार ने अफसरों को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसकी भूमि की पत्थरगड़ी हो चुकी है। अब वह मेड़बंदी के लिए जाता है तो उसको धमकी दी जाती है। अफसरों के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस टीम के साथ अरविंद कुमार भूमि पर मेड़बंदी के लिए पहुंचा। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में अरविंद को विपक्षियों ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। अरविंद ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...