विकासनगर, मार्च 19 -- विकासनगर, संवाददाता। बरोटीवाला-अंबाड़ी मोटर मार्ग पर मेहूंवाला खालसा में सिंचाई विभाग की नहर पर दो करोड़ की लागत से डबल लेन का गार्डर सेतु बनेगा। बुधवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया। बरोटीवाला-अंबाड़ी मोटर मार्ग पर क्षेत्र का प्रमुख बाईपास है। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। देहरादून से कालसी, उत्तरकाशी, टिहरी की ओर आने जाने वाले वाहन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान सभी यात्री वाहन भी इसी बाईपास से होकर गुजरते हैं। इस डबल लेन मार्ग पर मेहूंवाला खालसा में सिंचाई नहर पर बनी दशकों पुरानी पुलिया अत्यधिक संकरी होने के कारण अक्सर यातायात प्रभावित होता है। पुलिया पर एक साथ दो वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाती है, जिससे कई बार जाम की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.