ब्रुसेल्स, मार्च 26 -- भारत के भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी पर बेल्जियम सरकार कड़ी नजर रख रही है। चोकसी पर भारत में 13,850 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप है, जो पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ा हुआ है। इस बीच, एंटीगुआ और बारबुडा की सरकार ने पुष्टि की है कि चोकसी चिकित्सा उपचार के लिए देश से बाहर गया है, लेकिन वह अब भी एंटीगुआ का नागरिक बना हुआ है। बेल्जियम के फेडरल पब्लिक सर्विस (FPS) विदेश मामलों के प्रवक्ता और सोशल मीडिया एवं प्रेस सेवा प्रमुख डेविड जोर्डेन्स ने कहा कि उनकी सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने कहा, "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि FPS का विदेश विभाग इस मामले से अवगत है और इसे अत्यधिक महत्व देता है। हालांकि, हम व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं करते। यह मामला FPS न्याय विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है।"बेल्जियम में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.