सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- सीतामढ़ी। नगर निगम ने सोमवार को शहर के व्यस्ततम मार्ग पर अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया। रविवार को किए गए सीमांकन के आधार पर मेहसौल चौक से आजाद चौक तक सड़क के दोनों किनारों से स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, नोडल अधिकारी और नगर निगम के कर्मी जेसीबी व ट्रैक्टर के साथ सुबह करीब 10:30 बजे मेहसौल चौक पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान निगम कर्मियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से सड़क सीमा में बने पक्के निर्माण, चबूतरे, दुकान के सामने निकले प्लेटफॉर्म और अस्थायी ढांचों को हटाया। अधिकारियों के अनुसार, चार घंटे चले अभियान (सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक) में 32 पक्के चबूतरे/निर्माण बुलडोजर से तोड़े गए। कई स्थानों से दुकानों का बाहर रखा सामान भ...