मोतिहारी, जनवरी 20 -- मेहसी, निसं। मेहसी में सोमवार की रात थाना क्षेत्र के कंकट्टी गांव में दो घरों से आठ लाख की सम्पति चोरी हो गयी। चोर घर के पीछे से चहारदीवारी के रास्ते घर में चोर घुसे। घर का ताला तोड़ कर नगद , आभूषण, कीमती कपड़ा सहित लगभग आठ लाख की सम्पति की चोरी कर चोर भागने में सफल रहे। घटना के सम्बंध में गृह स्वामी जगन्नाथ राय ने बताया कि उनकी दो पोती की शादी दस मार्च को होना तय हुआ था। पोती के शादी के लिए लगभग तीन लाख का आभूषण, एक लाख अस्सी हजार नगद जो शादी में खर्च करने के लिए कुछ लोगों से कर्ज लेकर रखे हुए थे । लगभग पचास हज़ार का कीमती कपड़ा सहित अन्य सामान जिसका कीमत लगभग पांच लाख तीस हजार है। सभी सामान चोर ले गये। परिवार के लोग रात्रि दस बजे खाना खाकर अपने अपने कमरा में सोने चले गए। सुबह जब उठे तो घर के पीछे के गेट का दरवाजा टूटा ...