गोड्डा, मार्च 29 -- मेहरमा, एक संवाददाता। ईद एवं रामनवमी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति पूर्वक संपन्न कराने को ले शुक्रवार को मेहरमा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंचलाधिकारी अभिनव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। सीओ श्री अभिनव ने रामनवमी के जुलूस को पूर्व से तय रूट पर ही निकालने की बात कही। जबकि एसडीपीओ श्री आज़ाद ने मूर्ति विसर्जन संध्या से पूर्व यानी 6:00 बजे तक हर हाल में कर लेने की सख्त हिदायत दी। थानाध्यक्ष श्री ठाकुर ने सोशल मीडिया के भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर पैनी नजर रखे जाने की बात कही। विभिन्न समितियों के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसके निदान का आश्वासन प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया। बैठक के समापन के पूर्व सभी को आपसी भाईचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.