रुडकी, फरवरी 11 -- पीतपुर गांव में नामकरण समारोह में शामिल होने आए युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने रास्ते में हमला कर दिया। बाइक रुकवाकर की गई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीतपुर निवासी ब्रिजेश की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। मंगलवार दिन में उनके घर पर बच्चे के नामकरण का समारोह था। तुगलपुर (खानपुर) से उसका रिश्तेदार कृष्णपाल पुत्र ओम प्रकाश भी इस समारोह में आया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि ब्रिजेश से रंजिश रखने वाले पीतपुर के नवीन पुत्र लाखन, शिशु पुत्र जनेश्वर, विपुल पुत्र सुशील, अभय पुत्र मांगा, सोनू पुत्र छोटा, सही राम पुत्र नरेश और अलगांवा, सहारनपुर के पूरण पुत्र विजेंद्र ने सीधड़ू गांव के पास उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.