आजमगढ़, जुलाई 11 -- मेहनाजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना परिसर में सरकारी आवास में थाना के हेड मोहर्रिर ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पुलिस कर्मी मौके पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। जांच के लिए फोरेंसिंक टीम पहुंची। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद दरवाजा खोला जाएगा। बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़ी गांव निवासी 59 वर्षीय नंदलाल राम करीब नौ साल से जनपद में तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी मेहनाजपुर थाना पर थी। आठ माह बाद सेवा निवृत्त होने वाले थे। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.