बागेश्वर, मई 9 -- बागेश्वर। जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। जिले में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन आज तक एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। वहीं बागेश्वर के मेहनरबूंगा में एक घर से 50 हजार की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी के मामले में एक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार छह मई को मेहनरबूंगा निवासी नीरज जोशी के घर से लगभग 50 हजार की चोरी की एक शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने नीरज जोशी की तहरीर के आधार पर मेहनरबूंगा निवासी ही युवक सुमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया की तहरीर के आधार पर उन्होंने मुकदमा दर्ज किया है। उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.