रांची, फरवरी 1 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दसवीं की छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। आठवीं व नौवीं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांधा, जबकि सीनियर छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अनुशासन के लिए बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड आर्यन कुमार को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रेरणादायक पत्र वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.