दुमका, जनवरी 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोआम पंचायत अन्तर्गत सिदो कान्हु फुटबॉल चैम्पियन क्लब दोलपाथर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ। आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाईनल मैच का उद्धघाटन सांसद नलिन सोरेन ने किया। मौके परमुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, जिप उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल, केन्द्रीय समिति सदस्य शिबलाल मरांडी, झामुमो नेता छोटे लाल मंडल, अशोक मंडल, कोषाध्यक्ष महिला नेत्री शुसांती सोरेन मौजूद रही। मुख्य अतिथि के अलावे सभी ने मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भाई-भाई टीम जामा एवं कड़बिन्धा टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें जामा टीम ने एस के गरांट वारियर कड़बिन्धा टीम को 1-0 गोल से हराकर विजय बना। मौक पर सांसद नलिन सोरेन ने खिलाड़ियो...