गया, जनवरी 31 -- पार परैया विद्यालय में शनिवार को अभिभावक संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव व परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार थे। प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल शिक्षकों का प्रयास ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और प्रगति की सराहना की। मुखिया सुनील कुमार ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों से मेहनत, अनुशासन और निरंतर...