फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- कांच नगरी में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर करीब दर्जन भर चूड़ी कारखाने में कामगारों ने अपने औजार छोड़ दिए। इन चूड़ी कारखाने में श्रमिकों के साथ सभी कारीगर अघोषित हड़ताल पर चले गए। सोमवार को सुबह मक्खनपुर के साथ शहर के कई चूड़ी कारखाने में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों ने अपने औजार छोड़ दिए। फैक्ट्री के बाहर निकलकर श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया। कस्बा मक्खनपुर में अपनी पगार बढ़ने की मांग को लेकर केसी कारखाना, श्रीराम और एमपीसीएल कारखानों में श्रमिकों ने सुबह की ड्यूटी शुरू होते ही हड़ताल कर दी। चूड़ी कारीगर और श्रमिक अपने औजार छोड़कर कारखानों से बाहर निकल आए। श्रमिकों की फैक्ट्री के बाहर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच श्रमिकों का समूह हंगामा करने लगा। बाद में कारीगर और श्रमिक बिना काम किए वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.