बेगुसराय, जनवरी 2 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। जनवादी लेखक संघ की ओर से देश के चर्चित संस्कृतिकर्मी सफदर हाशमी के शहादत दिवस और जनपद के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर प्रशांत की जयंती मौके पर गढ़हरा में नव वर्ष के प्रथम दिवस साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर चौरसिया ने की। संघ के राज्य सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि जन-गण के लिए किया गया संघर्ष सदैव स्मरणीय रहता है। सफदर महान नाटककार थे। उन्होंने कला को जनता से जोड़ने के लिए नुक्कड़ नाटकों का ईजाद किया। सफदर की शहादत के बाद भी उनके कलात्मक विचार जनसरोकार से संबद्ध संस्कृतिकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। आज शासक वर्ग का मेहनतकश के विरुद्ध हमला बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उनके गीत, नाटक और रंगकर्म अधिक प्रासंगिक हो गये हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.