पटना, दिसम्बर 10 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखीन्द्र पासवान ने बुधवार को महेन्द्रू के एससी-एसटी कल्याण छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। छात्रों की समस्याओं को सुना और छात्रावास के हर कमरे का जायजा लिया। छात्रों की समस्याओं को दरकिनार करने वाले जीडब्ल्यू कल्याण छात्रावास के अधीक्षक को निलंबित करने का आदेश वरीय पदाधिकारियों को दिया। कहा कि छात्रों की सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मंत्री 50 मिनट तक छात्रावास में रहे। लाइब्रेरी में भी गए। निरीक्षण के दौरान सफाई, पुस्तकों की स्थिति और उपलब्धता, मच्छरदानी, राशन के साथ छात्रवृत्ति और छात्रावास की मरम्मत जैसी छोटी-बड़ी सभी चीजों को देखा। कहा कि इस छात्रावास से पढ़ लिखकर कई छात्र पदाधिकारी बने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है यु...