सिद्धार्थ, मार्च 8 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रतन सेन डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना व मिशन शक्ति की तरफ से गोष्ठी, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में सोनी प्रथम, कंचन द्वितीय व प्रियांशु को तीसरा स्थान मिला। वहीं रंगोली में कन्हैया को प्रथम, शालिनी द्वितीय व सुमित्रा को तीसरा स्थान मिला। गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की ताकत और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को आठ मार्च को पूरी दुनिया में मनाते हैं। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले दिन का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं फिर भी वे कई चुनौतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.