बागपत, दिसम्बर 17 -- बागपत। सूजरा गांव में भारतीय वैश्य परिवार महासंघ ने बुधवार को नि:शुल्क मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नैना प्रथम, सोनिया द्वितीय व दीपांशी तृतीय स्थान पर रही। ज्योति, मीनाक्षी, अपेक्षा, रिया व मोनिका की मेंहदी की भी सराहना की। मुख्य अतिथि नीरज त्यागी रहे। उन्होंने बेटियों को आत्मनिर्भर करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजीव जैन आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...