फतेहपुर, अगस्त 1 -- फतेहपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई द्वारा सावन माह में मेहंदी तथा गजरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिला व्यापारियों तथा अन्य महिलाओं ने भाग लिया। बिन्दकी कस्बे के ललौली रोड स्थित मंडप विला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महिला इकाई द्वारा सावन माह एवं तीज के मौके पर मेहंदी तथा गजरा प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभा किया। यहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला नगर इकाई की अध्यक्ष स्वाति ओमर ने कहा कि सावन माह में इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं में उत्साह का माहौल बढ़ता है। महिलाओं ने भारी संख्या में मेहंदी तथा गजरा प्रतियोगिता में भाग लिया है इसके लिए सभी लोग धन्यवाद का पात्र है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश ...