बदायूं, अगस्त 19 -- बिसौली,संवाददाता। गुधनी गांव स्थित बलदेव धाम के पीठाधीश्वर ललितेश्वर महाराज के नेतृत्व में 251 श्रद्धालुओं का एक जत्था बसों व निजी वाहनों से श्री बालाजी धाम मेहंदीपुर के दर्शनों को रवाना हुआ। धार्मिक यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के जयकारे लगाए। मंगल ध्वनि व शंखनाद के बीच श्रद्धालु बालाजी महाराज का स्मरण करते हुए दिव्य यात्रा पर रवाना हुए। श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाएं मंगलगीत गाती हुईं और पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए जत्थे को शुभकामनाएं दे रहे थे। पीठाधीश्वर महाराज ने कहा कि बाला जी की शरण में जाने वाला हर भक्त दुख-तकलीफ से मुक्त होकर आनंद और शक्ति प्राप्त करता है। पूरे कारवां में भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी आनंदित होकर गंतव्य की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.