जहानाबाद, फरवरी 9 -- मेहंदीया, निज संवाददाता जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के महावीर गंज निवासी संजय पंडित की हत्या की चर्चा शहर तेलपा में ही नहीं बल्कि मेहंदीया थाना क्षेत्र में भी काफी जोरों से देखने को मिला। गौरतलब हो की महावीरगंज निवासी संजय पंडित की हत्या अपराधियों के द्वारा सोमवार को दिनदहाड़े कर दी गयी। महावीरगंज गांव महंदिया थाना क्षेत्र के सीमा पर पड़ता है। जिसको लेकर पूरे दिन इस घटना की चर्चा मेहंदिया थाना क्षेत्र में भी होती रही। थाना क्षेत्र के उसरी, बंभाई,बख्तर, मेहंदिया आदि जगहों में इस घटना की सत्यता जानने के लिए लोग काफी बेचैन थे। वहीं आक्रोशितों द्वारा सड़क जाम किए जाने के बाद भी लोगों को काफी परेशानी हुई। अधिकाश लोग इसी रास्ते का उपयोग करके बाजार आने जाने का काम करते थे लेकिन सड़क जाम होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.