देहरादून, जून 21 -- फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के भारतीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए पंकज कुमार मेसोंन को उत्तराखंड का अध्यक्ष बनाया है। इसे लेकर शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की गई। मेसोंन ने बताया कि फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल समस्त भारत के कारोबारियों के विभिन्न संगठनों की एक शीर्ष संस्था है। इसका उदेश्य देशभर के व्यापारी संगठनों को एक छत के नीचे लाना और व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है। फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पोद्दार, महासचिव आरके गौड़ ने मेसोंन की नियुक्ति की है। मौके पर सुशील अग्रवाल, शेखर फुलारा, विनय नागपाल, पंकज डीढ़ान, रवि मल्होत्रा, पुनीत सहगल, सुमित कोहली आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.