नवादा, फरवरी 10 -- मेसकौर, निज प्रतिनिधि प्रखंड की तेतरिया पंचायत में बैरियाटांड़ गांव में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना वर्षों से बंद पड़ी है। लोगों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों के समक्ष पेयजल संकट की समस्या काफी जटिल बनी हुई है। लोग दूर-दराज से चलकर कुंए व चापाकल से पानी लाने को विवश हैं। ग्रामीणों में नल जल का लाभ नहीं मिलने से काफी रोष व्याप्त है। ललिया देवी ने बताया कि नल जल योजना से लोगों को पानी मुहैया कराने का ढोल पीटा जा रहा है। पानी टंकी से लेकर गांव में पाइप बिछायी है, पर ग्रामीणों को पानी नसीब तक नहीं हो सका। हकीकत यह है कि धरातल पर नल जल योजना सुचारू रूप चालू नहीं हो सका है। पानी टंकी मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत कर नल जल चालू कराने की मांग की ह...