फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। मेवात क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा बढ़ाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। मेवात विकास सभा ने नांगल मुबारिकपुर में यूनिवर्सिटी स्थापना का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नूंह उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। शिक्षा के अभाव में पिछड़ रहे छात्र मेवात विकास सभा के अध्यक्ष फकरुद्दीन चेयरमैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अखिल पिलानी यूनिवर्सिटी निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मेवात में लंबे समय से उच्च शिक्षा संस्थान की मांग की जा रही है, ताकि स्थानीय युवाओं को बाहर न जाना पड़े। सभा ने कहा कि शिक्षा के अभाव में क्षेत्र के छात्र पिछड़ रहे हैं और यूनिवर्सिटी की स्थापना से मेवात के शैक्षणिक स्तर में बड़ा सुधार आ सकता है।...