फरीदाबाद, फरवरी 15 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेवात ने हमेशा साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढाया है। आजादी की लड़ाई में यहां के लोगों की अहम भूमिका रही। मुख्यमंत्री रविवार को तावडू में आयोजित सोहना-तावडू विकास रैली में बतौर मुख्य अथिति बोल रहे थे। उन्होंने इस दौरान 47.36 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने रैली का आयोजन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह भी रैली में मौजूद थे। ऐतिहासिक गौरव और महाशिवरात्रि का संदेश रविवार को तावडू की अनाज मंडी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात की धरती ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। 1857 से लेकर स्वतंत्रता तक यहां के लोगों का योगदान ऐतिहासिक रहा ह...