फरीदाबाद, मार्च 11 -- नूंह। मेवात की 15,000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'लखपति दीदी योजना के तहत तैयार किया जाएगा। यह जानकारी सीईओ जिला परिषद प्रदीप अहलावत ने लखपति दीदी सम्मान समारोह में दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से पूरा परिवार सशक्त होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 45,000 से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। सरकार ने अब तक 4.75 करोड़ रुपये रिवोलविंग फंड और 16.71 करोड़ रुपये सीआईएफ फंड के रूप में दिए हैं। इसके अलावा बैंकों से 76.40 करोड़ रुपये का कर्ज भी महिलाओं को दिया गया है ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। महिलाएं बना रही 35 से ज्यादा उत्पाद महिलाओं के बनाए टेराकोटा, चंगेरी, बैग, दरी, डेयरी उत्पाद, मशरूम, मसाले, लेदर क्राफ्ट, कपड़े, मूढ़े और बाजरे से जुड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.