फरीदाबाद, दिसम्बर 3 -- नूंह, संवाददाता। फिरोजपुर नमक स्थित गेटी में बुधवार को जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 250 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कला के माध्यम से छात्राओं में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाना था। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़ ने कार्यक्रम में कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से यह साबित किया है कि कला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भविष्य की उड़ान का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कला से निरंतर जुड़े रहना चाहिए और अपनी कल्पनाशील सोच को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. कुसुम मलिक ने कहा कि बेटियों में अनंत संभावनाएं हैं और फाइन आर्ट्स एक मजबूत करियर विकल्प है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल पुरस्कार जीतने का मंच नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और भविष्...