फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर 200 बेड का अस्पताल बनाने के साथ ही डॉक्टर व स्टाफ के लिए जल्द आवास बनाए जाएंगे, जिससे मरीजों को 24 घंटे उचित इलाज की सुविधा मिल सके। इसे लेकर लोक निर्माण ने तैयारियां शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर केवल बीके एक बड़ा अस्पताल है। यहां प्रतिदिन की ओपीडी दो हजार के करीब रहती है। इसके बाद भी कई बार सभी लोगों को चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल पाता था। इसके अलावा रक्त सहित अन्य प्रकार की स्वास्थ्य जांच के लिए एक से डेढ़ घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आता है। बीके अस्पताल के दबाव को कम करने के लिए मेवला महाराजपुर सेक्टर-45 के स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके 200 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा, जिसके बाद यहां अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ की ...