रांची, फरवरी 20 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों फुटबॉल प्रतियोगिता, मुर्गा लड़ाई और छऊ नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में मेले के नाम पर दिन-रात हब्बा-डब्बा और झंडी जैसे जुआ खेल संचालित किए जा रहे हैं। इस संबंध में सोनाहातू निवासी सुषेण प्रमाणिक ने थानेदार को लिखित आवेदन सौंपकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि डीसी रांची, एसएसपी रांची, ग्रामीण एसपी और डीएसपी बुंडू को भेजी गई है। इससे पहले कोटाब निवासी महादेव महतो ने पुलिस को आवेदन देकर इन जुआ खेलों को बंद कराने की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.