चम्पावत, फरवरी 23 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार ने रविवार रात पूर्णागिरि क्षेत्र का दौरान किया। उन्होंने मुंडन करने वाले संचालकों के लिए अधिकतम शुल्क 150 निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित दर से अधिक वसूली करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जल निगम को यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों एवं शिविर स्थलों पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...