प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। माघ मेला में आने ऐसे श्रद्धालु जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है वे आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सुविधा मेला अवधि तक उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र व्यक्ति को आधार कार्ड लेकर त्रिवेणी मार्ग स्थित 20 बेड के त्रिवेणी अस्पताल या अन्नपूर्णा मार्ग के पास बने 20-बेड के गंगा अस्तपाल में जाना होगा। आयुष्मान के नोडल प्रभारी डॉ. राजेश सिंह के अनुसार मेला क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। साथ ही बड़ी संख्या में कल्पवासी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल लाना होगा भले ही बुजुर्ग प्रदेश के किसी भी जिले के हों। आयुष्मान कार्ड धारकों को पांच लाख रुपये तक का ...