बहराइच, जनवरी 21 -- तेजवापुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत चंदनापुर सिकड़िहा में पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम छबीले निषाद ने फीता काटकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया। पशु चिकित्सा अधिकारी तेजवापुर डॉक्टर सुरेश चंद्र ने बताया कि पशुपालकों से कहा कि समय समय पर अपने पशुओं को मिनरल मिक्सचर देते रहें और केवल कृत्रिम गर्भाधान कराएं जिससे उच्च गुणवत्ता की बछिया या पाड़िया तैयार हो। मेले में 423 छोटे एवं बड़े पशुओं को कृमिनाशक दवाई देकर उपचार किया गया। 10 जानवरों को बांझपन की दवा की गई एवं 25 जानवरों को बधियाकरण भी कराया गया। इस मौके पर पशुचिकित्सा अधिकारी खैरा बाजार डॉक्टर धीरज वर्मा, पैराबेट शिवनन्दन शुक्ला, शिवकुमार व...