बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में प्रदेश व अन्य राज्य की लिमिटेड कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की प्रतिष्ठित विभिन्न कम्पनियों प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के बाद बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि लगभग 50 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के माध्यम से 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इंश्योरेंस सहित वर्धमान यार्न्स प्रा.लि. में चयन कार्य पूर्ण किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...