मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- गोरौल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकव्यास गोरौल में बुधवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। जीविका द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत मेले में 1581 ने आवेदन किया, जिसमें से 150 को नियुक्ति पत्र मिला। वहीं, 121 का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। इससे पहले मेले का उद्घाटन डीआरडीए के निदेशक, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक वंदना कुमारी, प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। रोजगार प्रबंधक राजेश रंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार के साधनों से जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...