फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। मेले को अब दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अब खरीदारी वाले पर्यटक अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार होने की वजह से सुबह दस बजे से ही परिसर में भीड़ जुटने लगी। मेले के 14 दिनों के दौरान करीब नौ करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। स्कूली बच्चे, कालेज के छात्र, कपल, दोस्त और परिवार के साथ आए लोगों के चेहरे खिले नजर आए। लोग जगह-जगह एकत्रित होकर बीन और बंचारी की थाप पर थिरकते हुए नजर आए। मेले के सभी प्रवेश द्वारों के समीप बंचारी के नगाड़े और ढोल पर्यटकों का स्वागत कर रहे थे। यह ढोल और नगाड़े मेले की खूबसूरती की बयां कर रहे हैं। वहीं कई पर्यटक मेले के यादगार लम्हों को अपने मोबाइल में वीडियो और फोटो के रूप में कैद लगे हुए थे। इसके अलावा मेले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.