गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सेक्टर-29 के लेजरवैली मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेले में नगालैंड और हिमाचल के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। साथ ही मिलेनियम सिटी वासी जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के स्पेशल लाल चावल, राजमा, कीवी का जैम मसाले पसंद किए जाए रहे है। मेले के चौथे दिन शुक्रवार को लखपति दीदियों की ओर से वेलेंटाइन डे को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से आयुर्वेदिक गिफ्ट्स तैयार किए गए हैं, जिन्हें लोगों की ओर से खरीदारी की गई। सरस मेला इस बार केवल उपहारों का बाजार नहीं, बल्कि आयुर्वेद और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा है, जहां लोग प्राकृतिक और स्वास्थ्य वर्धक विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह मेला ग्रामीण भारत की ...