फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- शमसाबाद। नगर पंचायत की चेयरमैन के प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी ने बुधवार को ढाईघाट मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। बताया कि मेले में सफाई और पेयजल की व्यवस्था ठीक रहेगी। उन्होंने सफाई कर्मियों को भी इसको लेकर निर्देशित किया। कहा कि मेला क्षेत्र के साथ साथ मुख्य रास्तों पर भी प्रतिदिन साफ सफाई की जाए। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में जो भी श्रद्धालु पहुंचेंगे उन्हें दिक्कत नही होगी। इस दौरान राजेश कुमार, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...