मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- देवरियाकोठी। मोहब्बतपुर स्थित शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित महाशिवरात्रि मेले में सोमवार शाम पांच लीटर शराब के साथ तस्कर पकड़ा गया। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि मोहब्बतपुर निवासी शंभू पासवान को गिरफ्तार किया गया है। वह मेले में शराब बेच रहा था। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...