बांदा, जनवरी 19 -- -जसपुरा ब्लाक में रबी कृषि निवेश मेला आयोजित पैलानी। विकासखंड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेला जसपुरा में आयोजित हुआ। मेले में कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं किसानों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. योगेश यादव राव सुमठाने ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने को अनिवार्य बताया। किसानों से बीज बैंक को स्वयं के स्तर पर विकसित करने की बात कही। संयुक्त खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने जल संरक्षण के महत्व पर बल दिया। कृषकों को जल के समुचित उपयोग, संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। राजकीय कृषि बीज भण्डार जसपुरा के प्रभारी पंकज सिंह राजावत ने कृषि विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सोलर फेंसिंग, सोलर पम्प, एफपीओ (FPO), कस्टम हायरिंग सेंटर, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रों क...