सासाराम, जनवरी 15 -- बिक्रमगंज, हिटी। नासरीगंज के हरिहरगंज वार्ड 14 सोन नद तट पर तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन गुरुवार को लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से आये लोगों ने झूले, ब्रेक डांस व अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। मेले में आये लोगों ने जहां विभिन्न खेलों का आनंद लिया, वहीं लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। रेडिमेड वस्त्रों को लोगों ने खूब पसंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...