प्रयागराज, जनवरी 5 -- माघ मेला में श्रमिकों और स्वच्छताकर्मियों के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से सेक्टर तीन स्थित सेनिटेशन कॉलोनी में विद्याकुंभ प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन सोमवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने किया। कमिश्नर ने विद्यालय में आईसीटीके माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए स्मार्ट क्लास, कक्षा एक सृजन, कक्षा दो विद्या अंकुर, कक्षा तीन विद्या उदय, कक्षा चार विद्या अर्जन, कक्षा पांच विद्या पथ और आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने नामांकित सभी बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म (पैंट, शर्ट, स्वेटर, जूता मोजा, कैप) तथा स्वयंसेवी संस्था एजुकेट गर्ल्स की ओर से उपलब्ध कराई गई सामग्री ज्ञान का पिटारा, स्टेशनरी, अभ्यास पुस्तिका, ...