गुड़गांव, जनवरी 27 -- रेवाड़ी,संवाददाता। पुलिस ने गांव भैरमपुर के मेले में आई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव मांढैया खुर्द निवासी शीतल व नीलम के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि 25 जनवरी को रेवाड़ी के सेक्टर-4 पीपरा की ढाणी निवासी अनमोल यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि 18 जनवरी को वह भैरमपुर गांव के मंदिर में लगे मेले में अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर आया था। उसकी पत्नी ने गले में सोने की चेन पहनी हुई थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वह घर पहुंचे तो उसकी पत्नी के गले की चेन गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी चेन का कोई पता नहीं चला। उसने इस संबंध में मेला प्रबंधन कमेटी से संपर्क किया तो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज में उसकी प...