नोएडा, दिसम्बर 22 -- नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम में चले रहे महाकौथिग मेले के चौथे दिन सुबह का सत्र उत्तराखंडी नृत्य नाटिका प्रतियोगिता के नाम रहा। सत्र का शुभारंभ नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। वहीं, मेला देखने पहुंचे लोग पहाड़ी लोक गीतों पर झूमते दिखे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद हम उतराखंडी छौं, माधो सिंह भंडारी तथा तीलू रौतेली जैसे नृत्य नाटिकाएं पेश की गई, जिसमें पर्वतीय कला संगम दिल्ली की नृत्य नाटिका माधो सिंह भंडारी को प्रथम स्थान हासिल हुआ। शाम के स्त्र में गायक ललित मोहन जोशी, अमित, मेघनाथ चंद्र और सरिता ने लोकगीतों गाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...